Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) रायगढ़ का दौरा करने के बाद, मराठा नेता मनोज जारांगे पुणे के खेड़ तहसील की कुरुली आए थे। उन्होंने पिंपरी चिंचवड़ और आसपास के इलाकों के नागरिकों से मुलाकात की।
मीडिया से बात करते हुए जारांगे ने उम्मीद जताई है कि कानून पारित होने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। भुजबल के घर के सामने विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने बयान दिया है कि उन्हें तय करना चाहिए कि कहां विरोध प्रदर्शन करना है। छगन भुजबल कहीं भी विरोध करें,किसी ने अपना रुख नहीं बदला,मनोज जारांगे पाटिल ने एक बार फिर जताया सब कुछ ठीक है। छत्रपति शिवाजी महाराज के दर्शन कर रायगढ़ लौट रहे जारांगे पाटिल पिंपरी चिंचवड़ के पास मोशी में रुके। यहां स्थानीय मराठा समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद आज जब वो निकले तो उन्होंने दावा किया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और मराठों को मिला आरक्षण बरकरार रहेगा।