Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचववड उद्योगनगरी में आज श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की पावन बेला पर जय श्रीराम की गूंज रही। विभिन्न ठिकानों पर रामरक्षा पठन,महायज्ञ,भजन कीर्तन,महाप्रसाद का आयोजन किया गया। मोटरसाइकिल रैलियां निकाली गई,मंदिरों में रामभक्तों का कुंभ उमड़ा।
कालेवाडी में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से शहर अध्यक्ष आकाश भारती ने अपने निवास पर सुबह से अभिषेक,भजन,कीर्तन,महाआरती,महाप्रसाद कार्यक्रमों का आयोजन किया। संध्या के पहर महादीपोत्सव का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व नगरसेविका, सौ.ज्योति सुखलाल भारती,सोहन साहनी,उमेश साहनी,ओमप्रकाश विश्वकर्मा समेत भारी संख्या में रामभक्त महिलाएं उपस्थित थी।
संततुकारामनगर में राष्ट्रवादी श्रमिक आघाडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत भोसले ने संत तुकारामनगर के गणेश मंदिर में रामरक्षा पठन,महाआरती,कीर्तन,महाप्रसाद का आयोजन किया। शाम के समय दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। दोपहर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा लाइव अयोध्या से दिखाने के लिए एलइडी रामभक्तों की सेवा में लगाए।
पिंपरी चिंचवड़ संभाजीनगर,शाहूनगर इलाके में मुस्लिम भाइयों ने श्री राम मंदिर अयोध्या में रामलला के उद्घाटन के अवसर पर एक-दूसरे को मिठाईयां बांटी। यह सार्वभौमिकता का भी प्रतीक है। वहीं श्रीराम का रूप धारण किए एक साल का बच्चा और खुशी से झूमती 85 साल की महिला… भगवान श्रीराम के आगमन के अवसर पर झूमते नजर आए। अमित गोरखे ने मुस्लिम भाईयों को मिठाईयां खिलाकर सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया.
निगड़ी स्थित ज्ञानशक्ति मंदिर में सुबह साढ़े दस बजे से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। क्षेत्र के सैकड़ों रामभक्तों ने सामूहिक रामरक्षा स्त्रोत का पाठ किया। संजीव रानाडे, श्रीमती रानाडे, प्रकाश गणु, उमा इनामदार, गणेश कुलकर्णी चंद्रकांत कुलकर्णी ने रामनाम, हनुमान चालीसा और मारुति स्रोतों का जाप किया। नागरिकों ने उनके पीछे के स्रोत का पाठ किया। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव कार्यक्रम स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। उपस्थित सभी राम भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा, योजना एवं समन्वयन चन्द्रशेखर जोशी द्वारा किया गया।
अमित गावड़े ने कहा कि हिंदू भाइयों का 500 साल का सपना पूरा हुआ है। रामलला के लोकार्पण समारोह का हर्ष और उल्लास के साथ स्वागत किया गया। शहर में हर तरफ अद्भुत माहौल है। नागरिकों में उत्साह और खुशी है। शहर में दिवाली मनाई जा रही है। विष्णु सहस्त्रनाम कहने का पुण्य एक बार राम रक्षा कहने से प्राप्त हो जाता है। इसी महान उद्देश्य के साथ भगवान श्री रामचन्द्र के चरणों में रामरक्षा पठन उत्सव का आयोजन किया गया।