Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) विश्व विख्यात स्वामी मुक्तानंद महाराज के करकमलों द्धारा विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना के पंचांग (कलेंडर) का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना के व्यवस्थापक संचालक प्रमोद गुप्ता,व्हीएसआरएस न्यूज के कार्यकारी संपादक संतलाल यादव,विकास पाटिल उपस्थित थे। विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लालबाबू गुप्ता के मार्गदर्शन में पिछले कई वर्षों से लगातार पंचांग लोगों की सेवा में प्रकाशित की जा रही है। सामाजिक,धार्मिक क्षेत्र के अलावा सरकारी,गैरसरकारी कार्यालयों में इसका बडे पैमाने पर उपयोग होता है। कलेंडर में सारे हिंदु त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए तिथि अनुसार दर्शाया गया है। कागज,कलर,डिजाईन का विेशेष ध्यान रखा गया है। पहला पेज प्रभु श्रीराम दरबार का है। पंचांग में धार्मिक और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए प्रति पेज में इसकी झलक देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर स्वामी मुक्तानंद ने अपनी वाणी की गंगा बहाते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम जी का प्राण प्रतिष्ठा का मुहुर्त बहुत शुभ है। देश के बडे बडे ज्योतिषाचार्य की एक टीम ने बैठकर काफी विचार मंथन के बाद इस 22 जनवरी की तिथि को निर्धाति किए हैं। यह भी एक संयोग है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में रामजन्मभूमि की ओर से जो जनहित याचिका दायर की गई थी वह 22 तारिख थी। यह भी संयोग है कि सुप्रिम कोर्ट के न्यायाधीशों ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने का एतिहासिक निर्णय सुनाया था वह तारिख भी 22 थी।