Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे शहर में गणेश विसर्जन का सिलसिला अभी भी जारी है। खबर मिल रही है कि अभी भी 200 से अधिक गणेश मंडलों का विसर्जन होना बाकी है। इस साल सारी योजना,व्यवस्था धरी की धरी रह गई। पुलिस प्रशासन भी फेल नजर आया। गणेश मंडलों का मनमाना व्यवहार देखने को मिला।
हलांकि गणेश मंडल जल्द से जल्द बप्पा को विदाई दे इसके लिए पुणे पुलिस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। कई बार 2 मंडलों के बीच की दूरी लंबी होती है इसलिए समय लग रहा है इसलिए पुलिस मंडलों को आगे बढ़ने के निर्देश और अपील कर रही है।अलका टॉकीज में पुणे सिटी पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। समय-समय पर निर्देश दिये गये। उनके द्वारा मंडलों को चेतावनी भी दी गई। लेकिन ऐसा लगता है कि पुलिस की अपील को अनदेखी की जा रही है। विसर्जन जुलूस अपनी इच्छानुसार मंडलों से निकल रहे हैं। रात में भी पुलिस ने कई समूहों को विसर्जन करने का निर्देश दिया था, लेकिन फिर भी विसर्जन जुलूस समय पर पूरा नहीं हो सका।
पुणे के पहले कसाबा गणपति का विसर्जन 4:35 मिनट पर किया गया जबकि सम्मानित दूसरी तंबाडी जोगेश्वरी गणपति का विसर्जन शाम 5:10 बजे किया गया। तीसरा गणपति गुरुजी तालीम गणपति विसर्जन 5:55 मिनट पर हुआ, जबकि चौथा गणपति तुलसीबाग गणपति विसर्जन शाम 6:32 मिनट पर हुआ। शाम 6:58 बजे पांचवें सम्मानित गणेश केसरीवाड़ा गणेश का विसर्जन किया गया। पुणे में पांचों गणपति का बड़े ही भक्तिमय माहौल में विसर्जन किया गया।
दगडूशेठ हलवाई गणपति के बाद, बाकी मंडलों के विसर्जन में विलंब
पिछले गणेश विसर्जन के दौरान पुणे में जुलूस तीस घंटे तक चला था। हर साल इस जुलूस में लगने वाला समय बढ़कर तीस घंटे हो गया। इस साल ऐसा न हो इसके लिए पुणे में गणपति के विराजमान होने के दूसरे दिन से ही विसर्जन जुलूस के कार्यक्रमों पर बैठकें शुरू हो गईं। पुणे पुलिस और गणेश मंडलों की चर्चा के बाद कल के विसर्जन जुलूसों में कैसी होगी प्लानिंग? इस पर चर्चा हुई। इतना ही नहीं कई मंडलों ने यह विश्वास जताया कि इस वर्ष विसर्जन जुलूस समय पर निकलेगा। क्योंकि, हर साल पुणे में पांचों गणपति के विसर्जन की शाम हो जाती है। नौ बजे के अंदर दगडूशेठ हलवाई गणपति का विसर्जन हुआ। लेकिन अगले मंडलों में देरी हुई, इसलिए पुणे में गणेश मंडलों के बीच आंतरिक लड़ाई चर्चा का विषय बन गई है।