Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम ने शहर में अनधिकृत होर्डिंग्स का सर्वेक्षण किया है। इस सर्वे में पिंपरी चिंचवड़ शहर में करीब 24 अनाधिकृत होर्डिंग पाए गए हैं। सोमवार से पालिका ने इन अवैध होर्डिंग्स पर अपना बुलडोजर चला दिया है। कई जगहों पर कार्रवाई की गई और होडिंग्स को धाराशायी करने का काम हुआ।
पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम ने सोमवार से अनाधिकृत पाए गए होर्डिंग्स पर हथौड़ा चला दिया है। पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के आकाश चिन्ह परवाना विभाग ने कल पिंपरी चिंचवड़ शहर में पांच अनधिकृत होर्डिंग्स को जमींदोज कर दिया। पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम अगले तीन दिनों तक अनधिकृत होर्डिंग हटाने का अभियान चलाता रहेगा। लेकिन आज तक ये अनाधिकृत होर्डिंग्स नगर निगम के किन अधिकारियों के आशीर्वाद से लगाए गए? यह प्रश्न अभी भी अनुत्तरित है।
शहर में 24 अवैध होर्डिंग्ग चिन्हित किए गए,यह आंकडा खुद पालिका प्रशासन ने दिया। इसका मतलब बिना संबंधित विभाग के अधिकारी,कर्मचारी की मिलिभगत से अवैध होर्डिंग्स लगाना संभव नहीं। सहायक आयुक्त इंदलकर एरिया स्तर पर सबको काम बांटा है,जवाबदारी निर्धारित की है। फिर अवैध होर्डिंग्स जिसके इलाके में लगे उसकी जवाबदेही तय होनी चाोहिए। अब ऐसे अधिकारी,कर्मचारियों पर पालिका आयुक्त शेखर सिंह क्या कार्रवाई करेंगे ? अगर कार्रवाई नहीं करते तो माना जाएगा कि अपने अधिकारियों,कर्मचारियों को बचाने का काम कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि शहर में अवैध होर्डिंग्स पालिका के संबंधित अधिकारियों की मिलिभगत अथवा आशीर्वाद से लगाने का धंधा बहुत पुराना है। होर्डिंग्स एजंसी,कंपनी कुछ एरिया के लाइसेंस लेते है और उस लाइसेंस पर निर्धारित से ज्यादा होर्डिंग्स लगाकर पालिका को चूना लगाते है। जिससे पालिका को करोडों का राजस्व का घाटा होता है। यह बिना अधिकारियों के आशीर्वाद संभव नहीं। अब पालिका ने खुद बताया कि शहर में 24 होर्डिंग्स अवैध है। केवल कार्रवाई से बात नहीं बनेगी,दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही ऐसे अवैध होर्डिंग्स कंपनी,एजंसी का लाइसेंस रद्द करके ब्लैकलिस्ट में डाला जाना चाहिए।