Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ शहर में आज मानवता को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर में एक सनसनीखेज घटना घटी है जहां एक 24 साल के युवक ने भैंस के बच्ची(पढिया) के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम रामकिशन श्रीराम भवन चव्हाण है। आरोपियों ने भैंस की पढिया के हाथ-पैर बांध दिए और उसे अप्राकृतिक यातनाएं दीं। उक्त घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई।
गणेश जाधव का जाधववाडी परिसर में जानवरों का तबेला है। वहां हर दिन वो जानवरों को चारा पानी देकर रात को घर चले जाते थे। सुबह आकर देखते थे भैंस के पढिया के हाथ पैर बांधे हुए रहते थे। पुलिस को खबर कि कोई दुश्मनी की वजह से ऐसा बार बार हरकत कर रहा है। पुलिस ने गौशाला मालिक गणेश जाधव को परिसर में सीसीटीवी कैमार लगाने की सलाह दी। कैमरा की मदद से यह आरोपी चिहिन्त किया गय। ऐसा चिखली पुलिस का दावा है।
पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के राम कृष्ण चव्हाण चिखली इलाके की एक सोसायटी में नौकरी की तलाश में पिंपरी चिंचवड़ शहर आया था। उसके घर के बगल में गाय-भैंसों का शेड था और उस शेड में भैंस का डेढ़ साल की पढिया बांधी थी। इस शख्स ने पढिया के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। उक्त घटना के बाद पढिया के हाथ-पैर बंधा देखा और जब मवेशी मालिकों ने सीसीटीवी चेक किया तो यह घटना सामने आई। आरोपी की पहचान होने के बाद गौशाला के मालिकों ने उसे चिखली पुलिस को सौंप दिया है।