Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) अयोध्या में श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा नवनिर्माण भव्य मंदिर में कल 22 जनवरी को होने जा रहा है। अपने प्रभू श्रीराम के स्वागत और उनके प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के लिए देशभर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। पुणे के पिंपरी चिंचवड उद्योगनगरी में भाजपा,विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर सेे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
राष्ट्रीय श्रमिक आघाडी की ओर से संत तुकाराम नगर के गणेश मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया जाएगा। सुबह 8 बजे से रामरक्षा पठन,होम,हवन,पूजन,महाआरती,महाप्रसाद,भजन कीर्तन का कार्यक्रम दिनभर चलेगा। तडके 6 बजे गणेश मूर्ति का अभिषेक होगा। शाम को 6.30 बजे दीपोत्सव,आतिषबाजी का कार्यक्रम है। कार्यक्रम को अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण एलइडी द्धारा रामभक्तों के लिए किया जाएगा। ऐसी जानकारी आज पत्रकार परिषद में राष्ट्रीय श्रमिक आघाडी के अध्यक्ष यशवंत भोसले ने दी।
इस धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पूर्व सांसद अमर साबले,भाजपा शहर अध्यक्ष शंकर जगताप,भोसरी के भाजपा विधायक महेश लांडगे,चिंचवड की विधायक अश्विनी जगताप,विधायक उमा खापरे,पिंपरी के विधायक अण्णा बनसोडे,मनपा आयुक्त शेखर सिंह,मिलिंद देशपांडे(प्रांत प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महाराष्ट्र राज्य),पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे,डीसीपी स्वप्ना गोरे,अमोल घोरपडे,दिपक पाटिल,दिनेश पाटिल,राजेंद्र आरणकल्ले,राहुल शितोले,जयदेव अक्कालकोटे,मोजम सय्यद,सदाशिव खाडे,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सुजाता पलांडे,श्याम लांडे,नंदू आप्पा कदम,बबनराव गावडे,योगेश बहल(पूर्व महापौर)स्मिता कुलकर्णी,सुलक्षणा धर शिलवंत(पूर्व नगरसेविका) महम्मद पानसरे,हनुमंत भोसले(पूर्व महापौर) धार्मिक,सामाजिक क्षेत्र से सैकडों मान्यवर और हजारों की संख्या में रामभक्त उपस्थित रहेंगे।
यशवंत भोसले ने कहा कि श्रीराम सत्य के प्रतीक हैं,दुराचारियों का नाश करते हैं। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद सभी का कल्याण होगा,सुख समृद्धि और देश का विकास होगा। 500 सालों का सपना कल साकार होगा। चारों दिशाओं में रामराज्य होगा। खुशहाली की धार बहेगी। मजदुर,किसान,नौजवान सभी के समस्याओं का निराकरण होगा। हमारे नेता उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सारी इच्छाएं पूरी हो,ऐसी प्रार्थना प्रभू श्रीराम के चरणों में अर्पित है।