Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे शहर की येरवडा जेल से बड़ी खबर सामने आयी है। येरवडा जेल में दो गुटों में फ्री स्टाइल में जमकर मारपीट हुई। जानकारी सामने आ रही है कि यह विवाद वर्चस्व को लेकर हुआ था। इस मामले में येरवडा पुलिस ने 16 जेल बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस घटना से येरवडा जेल में बंद कैदियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। रंजिश के चलते कैदियों ने एक-दूसरे को पत्थरों और पत्रा से हमला किए है। इस हाथापाई में गालफोडे गिरोह का हाथ है। कुछ दिन पहले येरवडा जेल में कैदियों के बीच मारपीट हो गई थी। इसकी पुनरावृत्ति ने जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक येरवडा जेल में वर्चस्व के विवाद को लेकर कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए हैं। इस खूनी संघर्ष के सिलसिले में पुलिस ने येरवडा जेल के 16 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बैरक आठ के पास कैदियों के बीच हिंसक लड़ाई हो गई,जो सर्कल तीन के पास है। इस घटना से कुछ देर के लिए जेल में अफरातफरी का माहौल बन गया।
2700 कैदियों की क्षमता वाली येरवडा जेल में फिलहाल 9 हजार से ज्यादा कैदी हैं। जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों के कारण कई कैदियों पर घातक हमले हुए हैं। साथ ही,जेलों में मोबाइल फोन और अन्य सामग्री के लगातार उपयोग के मामलों में भी भारी वृद्धि हुई है। महबूब फरीद शेख,अनुराग परशुराम कांबले,शुभम गणपति राठौड़,रोहित चंद्रकांत जुजगर,रूपेश प्रकाश आवड़े,विशाल साधन खरात,आकाश उत्तम शिंगारे,सूरज प्रकाश रणदिवे,किरण रमेश गल्फडे,गणेश वाघमारे,मुकेश सुनील सालुंखे,सचिन शंकर दलवी,विजय चंद्रकांत विरकर,प्रणव अर्जुन रणधीर और प्रकाश शांताराम येवले जेल के कैदियों के बीच मारपीट की घटना घटी।