Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पुणे की ओर से पुणे रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क कानूनी सेवा एवं मध्यस्थता क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। देश में पहली बार किसी रेलवे स्टेशन पर इस तरह का क्लीनिक स्थापित किया गया है।
मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुणे के मार्गदर्शन में बाल श्रमिकों के बचाव एवं पुनर्वास हेतु श्रम विभाग, केन्द्रीय भंडारण निगम के सहयोग से सात दिवसीय विशेष अभियान का आयोजन रेलवे स्टेशन पुणे में किया जायेगा। आज रैली निकाल कर जन जागरण किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी जरूरतमंद और पीड़ित व्यक्तियों के साथ-साथ सभी जरुरतमंद व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सलाह और सेवाएं प्रदान की जाएंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनल एस.ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुणे की ओर से समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।