Pune News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर के पिंपले निलख से भाजपा के पूर्व नगरसेवक तुषार कामठे ने आज (15 तारीख) को भाजपा के प्राथमिक सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। कामठे ने अपना इस्तीफा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और बीजेपी के शहर अध्यक्ष महेश लांडगे को भेजा है। कहा जा रहा है कि तुषार कामठे ने चिंचवड़ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर इस्तीफा दिया है।
मैंने भाजपा सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष को सौंप दिया है। मैंने उनसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। आगे की भूमिका अगले एक-दो दिन में बताएंगे। ऐसा तुषार कामठे ने कहा। कामठे मनपा में भाजपा के नगरसेवक के रुप में पांच साल काम किया। भाजपा के गलत नीतियों के विरोध में आवाज उठाई। कई भ्रष्टाचार के मामले उजागर किए। पार्टी विरोधी लाइन से हटकर काम करने के लिए इनको पार्टी नेताओं की नाराजगी मोल लेनी पडी।
चर्चा थी कि कामठे को भाजपा अगले मनपा चुनाव में टिकट से वंचित करने वाली थी। चिंचवड में विधानसभा का चुनाव चल रहा है। भाजपा को जयश्रीराम कहकर पल्ला झाडने वाले कामठे किसी उम्मीदवार के पक्ष में अपना समर्थन की घोषणा एक दो दिनों में करने वाले है। पार्टी में रहकर खुला समर्थन देते तो पार्टी 6 साल के लिए निष्कासित कर सकती थी। इसलिए वो यह मौका देना नहीं चाहते थे। खुद ही पार्टी से नाता तोडकर खुद को स्वतंत्र कर लिए।