Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) देहूरोड-कात्रज बाइपास हाईवे पर किवले में सोमवार की शाम तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण होर्डिंग गिर गया। इस होर्डिंग के नीचे दबने से पांच लोगों के मरने की खबर है।
पिंपरी-चिंचवड़ शहर क्षेत्र में सोमवार की शाम तेज हवा चली। इसमें देहुरोड कात्रज बाइपास हाईवे पर सड़क के किनारे लगा होर्डिंग गिर गया। इस होर्डिंग के नीचे दबकर 5 लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शिवाजी गवारी ने बताया कि साढ़े पांच बजे के करीब सूचना मिली कि किवले में होर्डिंग गिर गया है। इसके अनुसार रावेत पुलिस मौके पर पहुंच गई है। होर्डिंग्स को कटर से काटने और होर्डिंग्स को जेसीबी से हटाने का काम चल रहा है।
सोमवार की शाम आई आंधी में शहर में अन्य जगहों पर होर्डिंग गिरने की सूचना है। निगडी के ओटास्किम में भी,तूफान के दौरान एक होर्डिंग और एक सिग्नल पोल के गिरने की प्रारंभिक खबर है। रावेत क्षेत्र के मुकाई चौक में यातायात पुलिस चौकी के पीछे पेड़ गिरने की घटना हुई और तेज हवा के कारण एक दोपहिया वाहन भी नीचे गिरते देखा गया। कई जगहों पर फ्लेक्स भी गिरे और मुकाई चौक पर जाम लग गया। चंद मिनटों तक हुई तेज बारिश से सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया।