पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड के आकुर्डी परिसर में एक कलयुगी पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए पहले जहर देकर मारने का असफल प्रयास की। फिर गुंडों को 2 लाख की सुपारी देकर जान से मारने का खौफनाक साजिश रची। गुंडों ने सोते पति पर तलवार से जानलेवा हमला किया। पति मर गया यह समझकर गुंडे फरार हो गए। लेकिन गंभीर घायल अवस्था में उसे बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आज जीवन मौत से लड़ रहा है। इधर पत्नी समेत सुपारीबाज दो गुंडों को निगडी पुलिस ने महज 8 घंटों के भीतर गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डाल दी है। इस घटना से आकुर्डी परिसर में हड़कंप मच गया। यह घटना 7 दिसंबर 2023 रात 10.15 बजे आकुर्डी के पांढरकर बस्ती,पंचतारानगर में घटी।
आठों बेटियां पैदा होने पर पति उसे प्रताड़ित कर रहा था। साथ ही उसने दूसरी शादी की भी तैयारी कर ली थी। इससे नाराज होकर पत्नी ने पति को जहर देने की कोशिश की। लेकिन असफलता मिलने के बाद उसने अपने पति को मारने के लिए दो लाख की सुपारी दी। शातिर अपराधियों द्वारा पति पर जानलेवा हमला करने के बाद निगड़ी पुलिस ने महज आठ घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद इस चौंकाने वाली बात सामने आयी।
शिवम दुबे उर्फ दुब्या और अमन पुजारी (दोनों पंचतारानगर,आकुर्डी) और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल शख्स की बेटी ने निगड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर नाथा केकण द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक,आरोपी महिला ने आठ बेटियों को जन्म दिया। इसी वजह से पति प्रताडित कर रहा था। साथ ही उसने दूसरी शादी की भी तैयारी कर ली थी। इससे नाराज होकर पत्नी ने उसको रास्ते से हटाने का फैसला किया। सबसे पहले उसने अपने पति को जहर देने का फैसला किया। लेकिन उनके पति के सावधान रहने के कारण उसका प्रयोग समय-समय पर विफल हो जाता था।
इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले अमन पुजारी को अपने पति की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी। इस काम के लिए उसने अपने दोस्त शिवम दुबे को अपने साथ लिया। सुपारी से मिले पैसों से उन्होंने तलवारें भी खरीदीं। पत्नी ने आरोपी को बताया कि 7 दिसंबर की रात पति शराब पीकर सो गया। इसके बाद आरोपी ने घर में घुसकर पति पर तलवार से वार कर दिया। पति को मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद निगड़ी पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण करने के बाद पुलिस उपनिरीक्षक नाथा केकण ने आरोपी अमन की पहचान की। जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी दुबे का नाम बताया। इसी के तहत पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। जब इन दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की पत्नी ने ही उन्हें सुपारी दी थी। इसके मुताबिक जब पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।