Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) हिंदू ह्दय सम्राट श्री छत्रपती शिवाजी महाराज के तत्वाधान में सनातन सेवा प्रतिष्ठान की ओर स महाशिवरात्रि के पावन पर महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काशी-बनारस के प्रकाण्ड आचार्यों द्धारा रुद्र महायज्ञ चिंचवड के भोईरनगर में धार्मिक सदभावना के साथ संपन्न हुआ। पंडित संदीप मिश्रा के नेतृत्व में 18 वें रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन हुआ। विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबु गुप्ता अपने सहपरिवार के साथ महायज्ञ पूजा में मुख्य सहयजमान के रुप में सम्मिलित हुए। मुख्य यजमान टी.एन तिवारी,मुख्य अतिथि भाउसाहेब भोईर,एस.एस.तिवारी(उद्योजक),रंगा शेठ(अभिनेता) आदि मान्यवर उपस्थित थे।
रुद्र महायज्ञ के लिए कई बेदी बनाई गई थी। जिसमें दाम्पतयों ने बैठकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। पं.संदीप मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में भजन,कीर्तन सुनकर उपस्थित भक्तगण मंत्रमुग्ध हुए। महायज्ञ में शामिल यजमानों ने सामूहिक महाआरती की। शिवभक्तों ने भंडारा,महाप्रसाद का लाभ उठाया। रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पं.आद्याप्रसाद चुतर्वेदी,सनातन सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष पं.मनोज चतुर्वेदी, यज्ञ कार्यक्रम के व्यवस्थापक पं.अभिषेक दुबे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य आयोजक अजय चतुर्वेदी,कुलदीप चतुर्वेदी,राजेश दुबे आदि ने भारी परिश्रम किए।