Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष,व्हीएसआरएस न्यूज के प्रधान संपादक और कुशल उद्योजक डॉ.लालबाबू गुप्ता एक नई उड़ान भरते हुए भारत सरकार के ‘पुणे टेलिफोन सलाहकार समिति’ सदस्य पद पर नियुक्त हुए है। उनकी यह नियुक्ति सामाजिक,धार्मिक,जनकल्याणकारी कार्यों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने की है।
भारत सरकार के संचार मंत्रालय,दूरसंचार विभाग,नई दिल्ली के डायरेक्टर उर्वशी संगवान की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। इस संबंध में एक पत्र मुख्य महाप्रबंधक,महाराष्ट्र टेलीकॉम सर्कल,बीएसएनएल को भेजा गया है।
उद्योग जगत में मजबुत पैठ
आपको बताते चलें कि डॉ.लालबाबू गुप्ता एक एलएलबी डिग्री धारक,पीएचडी धारक है। भारतीय खाद्य निगम,भारत सरकार की कमेटी में सदस्य हैं। भारत सरकार के गुड गव्हर्नेंस में अपनी सेवा दे रहे हैं। व्हीएसआरएस न्यूज नेटवर्क के तत्वाधान में अखबार,यूटयूब चैनल,वेबपोर्टल चलाते हैं जो पूरे भारत में एक बड़ा नेटवर्क फैला है। मेडिसीन कंपनी,बैटरी कंपनी,वेस्ट मैनेजमेंट, चेयरमैन-श्रीराम वूमन चाइल्ड इमपॉवरमेंट, जनरल मैनेजर-ऑक्टानारटिक्स फार्मासिटयूकल,डायरेक्टर-खेती एग्रो एक्सीम, केमिकल्स इंडस्ट्रिज में एक कुशल उद्योजक बनकर उभरे है। देश के महान विभूतियों को उनके प्रशंसनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत करने वाली संस्था विश्व मैत्री संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इनके सामाजिक व धार्मिक कार्यों की एक लंबी फेरिस्त है।
विभिन्न प्रशंसनीय कार्यों के लिए सम्मानित
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के हाथों समाजसेवा पुरस्कार से सम्मानित हैैं।
उत्तर भारतीय समाज के प्रेरणास्रोत,आधारस्तंभ है। धार्मिक,सामाजिक कार्यों में कार्यरत है।
पिंपरी चिंचवड शहर के एक कुशल उद्योजक हैं।
महाराष्ट्र इनकी कर्मभूमि और बिहार जन्मभूमि है।
भारत दर्शन नेशनल फेस्टिवल की ओर से 2019 में समाजरत्न पुरस्कार से सम्मानित हैैं।
पिंपरी चिंचवड शहर के आकुर्डी स्थित भारतीय ज्ञानवर्धिनी सभा(हिंदी विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय) की ओर से समाजभूषण पुरस्कार से सम्मानित।
बिहार फाउंडेशन की ओर से प्राईड ऑफ बिहार आवॉर्ड से सम्मानित
वाल्मिकी समाज संस्था द्धारा राष्ट्रीय एकात्मता पुरस्कार से सम्मानित
सनातन सेवा प्रतिष्ठान की ओर से समाजसेवा पुरस्कार से सम्मानित