Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) भारत देश में दिपावली का महापर्व धूमधाम से मनाया जाता है। लोग मिठाईयां,विभिन्न उपहार लेकर एक दूसरों के घरों में जाकर दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन शहर की साफ सफाई करने वाले कर्मियों की सुध कुछ ही लोग लेते है। ये लोग समाज के आखिरी पायदान में खड़े होकर शहर की गंदगी साफ करके शहरवासियों को निरोगी जीवन जीने में अहम भूमिका निभाते हैं ताकि हमारा आपका स्वास्थ्य ठीक रहे। ऐसे अंतिम पायदान पर खड़े सफाई कर्मियों को भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा पिंपरी चिंचवड शहर के अध्यक्ष आकाश सुखलाल भारती ने सम्मानित किया और दिपावली भेंट वस्तू उपहार दिया।
कालेवाडी में भारती परिवार की ओर से साफ सफाई कर्मियों को दिवाली वस्तु भेंट
आकाश भारती ने ठेके से काम करने वाले पुरुष व महिला सफाई कर्मचारियों को अपने कालेवाडी निवास स्थान पर बुलाया, उनका सम्मान किया और प्रत्येक कर्मी को कपड़ा,मिठाई,भेंट वस्तु,नगदी देकर उनकी दिवाली में मिठास भरने का छोटा सा प्रयास करके एक आदर्श स्थापित किया। आकाश भारती के संग उनकी पूर्व नगरसेविका माताश्री ज्योति भारती,पिता सुखलाल भारती,बड़ा भाई विक्की भारती ने अपने हाथों से दिवाली वस्तु भेंट का वितरण किया। भारती परिवार पिछले कई वर्षों से इस परंपरा को बरकरार रखा है। कालेवाडी,रहाटणी परिसर ये साफ सफाई करने वाले कर्मियों को निमंत्रित किया गया था।
शहरवासियों को निरोगी रखने वाले साफ सफाई कर्मचारी असली देवदूत-ज्योती भारती
शहर की स्वच्छता और शहरवासियों के स्वास्थ्य की रक्षा करने वाले साफ सफाई कर्मचारी असली देवदूत की भूमिका निभाते है। इनकी वजह से शहर के नागरिक स्वास्थ्य,निरोगी जीवन जीते हैं। हलांकि यह बात अलग है कि शहर को स्वच्छता अभियान का कई बार पुरस्कार मिला,जिसका श्रेय पालिका के अधिकारियों ने लूटा। जबकि शहर की सौंदर्यता,नागरिकों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में साफ सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे कर्मियों को पालिका,शासन,प्रशासन पुरस्कृत करना चाहिए। ऐसे देवदूतों की दिवाली में मिठास भरने का काम होना चाहिए। ऐसा मनोगत पूर्व नगरसेविका ज्योती भारती ने इस अवसर पर व्यक्त की।
वरिष्ठ प्रबोधनकार शारदा मुंडे,सामाजिक कार्यकर्ता संजय गायखे,सौ.शर्मा,कवल भारती समेत कई मान्यवर उपस्थित थे।