Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर की उद्योगनगरी के चिखली में विश्व श्रीराम सेना की ओर से हरवर्ष की तरह श्री रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। अंबिका भवन में आज रामलला के जन्मोत्सव पर अपार भक्तों का सैलाब उमडा। महिलाओं की संख्या अधिक थी। हर कोई रामलला के बालपन के दर्शन करने उनके पालना को अपने हाथों हिलाने,आरती उतारने का अभिलाषी था। विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता,श्यामबाबु गुप्ता,प्रमोद गुप्ता,बच्चा गुप्ता और उनका पूरा परिवार रामलला के जन्म उत्सव को हर्षोल्हास के साथ मनाया। पिंपरी चिंचवड शहर में यह सबसे बडा भव्य श्रीरामनवमी जन्मोत्सव मनाया गया।
सोहर गीत…भव्य शोभायात्रा…राममय हुआ अंबिका भवन
प्रतापगढ और अयोध्यानगरी से पधारे संत,ब्रहम्ण,लोकगायकों ने रामलला के जन्म पर सोहर गीत गाए। अयोध्या में …जन्मे दशरथ के ललनवा…मेरी रामजी की सेना चली…एक बार तो हाथ उठा दो मेरे हनुमान के लिए…अंबे तू है जगदंबे माता,उतारे तेरी आरती..भक्तिमय गीतों में राममय हो गया। ऐसा लगा मानो पूरी अयोध्यानगरी अंबिका भवन में अवतरित हो गई हो। घोडा,ऊंट,रथ,बैंडबाजा,भगवा पताका,आतिशबाजी के साथ भगवान श्रीराम की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। नर नारी अपने घरों से निकलकर अपने अराध्य रामलला के दर्शन और आरती उतारी। शोभायात्रा के स्वागत के लिए नर नारी अपने घरों के द्धारा पर रंगोली निकाली,आरती सजाकर श्रद्धालु प्रभू व आराध्य की एक झलक पाने के लिए बडी बेसब्री से इंतजार करते नजर आए।
ये मान्यवरों ने किए रामलला के दर्शन
24 घंटे का रामचरितमानस का अखंड पाठ,रामलला जन्मोत्सव व आरती,सोहरगीत,महायज्ञ,महाप्रसाद,पालकी,शोभायात्रा के साथ श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर स्वामी भारतानंद सरस्वतीजी महाराज(श्यामजी महाराज) विधायक महेश लांडगे के भाई कार्तिक लांडगे,पूर्व नगरसेवक सुरेश म्हेत्रे,कुंदन गायकवाड,साधना मले,दक्षिण फिल्म के अभिनेता और नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्टी के अध्यक्ष रंगाशेठ, स्वामी दत्तानंद महाराज, गोरक्षक मिलिंद एकबोटे,कुणाल साठे(विश्व हिंदु परिषद) मनोज जरेकर,आशोक महाराज पवार,लटके महाराज,चिखली पुलिस के अधिकारी आदि मान्यवर उपस्थित थे।