Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ मोशी में मराठा समाज के आंदोलनकारियों ने टोलनाका पर ट्रॉफिक जाम कर दिया। मनोज जरांगे पाटिल के समर्थन में आक्रामक हो गए हैं। राज्य सरकार और केंद्र सरकार को चालिस दिन का समय देने के बाद आज मनोज जारांगे पाटिल ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
इसी पृष्ठभूमि पर मराठा समाज ने कुछ जगहों पर यातायात अवरुद्ध किया और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। चाकन एमआईडीसी, महालुंगे एमआईडीसी और एमआईडीसी में भोसरी इलाके में जहां मजदूर वर्ग बड़ी संख्या में है,आंदोलनकारियों ने मोशी टोलनाका पर कंपनी में काम करने वाले कामगारों की बसें रोककर सरकार का विरोध किया और टोल बूथ से मजदूरों को बिना इजाजत दिए बसों को वापस लौटा दिया है। टोलनाका पर चक्काजाम किया। वाहनों को वापस लौटा रहे हैं।