Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के तहत चाकन पुलिस स्टेशन की सीमा में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर चोर को चाकन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोपहिया वाहन चोर का नाम अशोक सोनवणे है,चाकण पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 12 दोपहिया गाड़ियां जब्त की हैं।
पुलिस ने चाकण पुलिस स्टेशन की सीमा में दोपहिया वाहनों की चोरी के 7 मामलों को उजागर किया है। अशोक सोनवणे रिकॉर्ड पर एक अपराधी है और पुणे,अहमदनगर और नासिक में कई पत्नियां हैं। ऐसे में चाकन पुलिस को उसे ढूंढने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। लेकिन उचित तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने अशोक सोनावणे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।