Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) मध्य रेल एलटीटी-दानापुर पूजा-दिवाली-छठ विशेष का विस्तार करेगा और त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे-दानापुर/कानपुर के बीच 28 अतिरिक्त त्योहार विशेष भी चलाएगा।
विवरण इस प्रकार हैं:
1) एलटीटी-दानापुर पूजा-दिवाली-छठ विशेष को साप्ताहिक से बढ़ाकर सप्ताह में 4 दिन कर दिया गया है – 42 सेवाएं (22 आईसीएफ कोच)
01409 विशेष अब दिनांक 28.10.2023 से 02.12.2023 (21 सेवाएं) तक प्रत्येक शनिवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
01410 विशेष दिनांक 29.10.2023 से 03.12.2023 (21 सेवाएं) तक प्रत्येक रविवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को दानापुर से 18.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
ठहराव : कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर
संरचना: 22 आईसीएफ कोच इस प्रकार हैं – 22 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं – (जिसमें 10 कोच आरक्षित स्थिति में चलाए जाएंगे)
2) पुणे-दानापुर/कानपुर के बीच 28 अतिरिक्त साप्ताहिक सेवाएं
1) पुणे-दानापुर साप्ताहिक विशेष-8 सेवाएं (21 एलएचबी कोच)
01415 साप्ताहिक विशेष दिनांक 10.11.2023 से दिनांक 01.12.2023 (4 सेवाएं एं) तक प्रत्येक शुक्रवार को 19.55 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
01416 साप्ताहिक विशेष दिनांक 12.11.2023 से 03.12.2023 (4 सेवाएं) तक प्रत्येक रविवार को दानापुर से 06.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी।
ठहराव: दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, अंकाई, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर
संरचना: 21 एलएचबी कोच इस प्रकार हैं – 2 गार्ड ब्रेक वैन सहित 20 सामान्य द्वितीय श्रेणी (जिसमें 10 कोच आरक्षित स्थिति में चलाए जाएंगे) और एक लगेज सह जनरेटर / ब्रेक वैन
2) पुणे-दानापुर साप्ताहिक विशेष-10 सेवाएं (23 आईसीएफ कोच)
01039 साप्ताहिक विशेष दिनांक 04.11.2023 से 02.12.2023 (5 सेवाएं) तक प्रत्येक शनिवार को पुणे से 19.55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
01040 साप्ताहिक विशेष दिनांक 06.11.2023 से 04.12.2023 (5 सेवाएं) तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर से 06.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी।
ठहराव: दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा (केवल 01039 के लिए), इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर
संरचना: 23 आईसीएफ कोच इस प्रकार हैं- दो वातानुकूलित 2-टियर, छह वातानुकूलित 3-टियर, 10 शयनयान श्रेणी और 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।
3) पुणे-कानपुर साप्ताहिक विशेष-10 सेवाएं (23 आईसीएफ कोच)
01037 साप्ताहिक विशेष दिनांक 01.11.2023 से 29.11.2023 (5 सेवाएं) तक प्रत्येक बुधवार को पुणे से 06.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.10 बजे कानपुर पहुंचेगी।
01038 साप्ताहिक विशेष दिनांक 02.11.2023 से 30.11.2023 (5 टसेवाएं) तक प्रत्येक गुरुवार को 08.50 बजे कानपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.05 बजे पुणे पहुंचेगी।
ठहराव: दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति (हबीबगंज), बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई और कानपुर
संरचना: 23 आईसीएफ कोच इस प्रकार हैं- दो वातानुकूलित 2-टियर, छह वातानुकूलित 3-टियर, 10 शयनयान श्रेणी और 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।
आरक्षण: ट्रेन संख्या 01409, 01415, 01039 और 01037 की अतिरिक्त यात्राओं के लिए बुकिंग दिनांक 30.10.2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरंभ होगी।
उक्त विशेष ट्रेन सेवा की विस्तृत समय और ठहराव की जानकारी के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।