Maharashtra News मुंबई (व्हीएसआरएस न्यूज) एनसीबी मुंबई जोन के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने शुक्रवार (12 मई) को बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई ने बताया कि समीर वानखेड़े के परिसरों पर आर्यन खान क्रूज केस से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में हमने छापा मारा है।
सीबीआई ने कहा कि दिल्ली, मुंबई और रांची सहित 19 जगहों पर रेड की गई है। बता दें कि दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज से ड्रग्स लेने के आरोप में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद वानखेड़े पर पैसे लेने के आरोप लगे।
आर्यन खान को क्लीनचिट क्यों मिली?
क्रूज पर छापा मारा गया था तो वानखेड़े नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोन के चीफ थे। इसमें आर्यन खान करीब चार हफ्तों तक कैद में रहे। इसके बाद एनसीबी ने मई 2022 में कहा कि खान के खिलाफ सबूत नहीं मिले इसलिए क्लीनचिट दी जा रही है।