Breaking पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा के वायसीएम हॉस्पिटल में ठेकेदारी प्रणाली से पिछले 10 वर्षों से कार्यरत 170 सफाई कर्मचारियों ने आज डीम डॉ. राजेंद्र वाबळे के कार्यालय का घेराव किया है। यह घेराव आंदोलन कामगार नेता यशवंत भोसले के नेतृत्व में हो रहा है। डॉ. वाबळे से मिलकर कामगाराेंं की समस्याओं से अवगत करवाएंगे। जब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक घेराव आंदोलन जारी रहेगा। ऐसा कामगार नेता यशवंत भोसले ने हमारे संवाददाता से कहा।
वायसीएम में पिछले 10 वर्षों से ठेकेदारी पद्धति से 170 सफाई कर्मचारी काम करते है। स्थानीय स्वराज संस्था अधिनियम के तहत उनको 21,000 रुपये वेतन देना बंधनकारक है। लेकिन संबंधित ठेकेदार 15-16 हजार रुपये वेतन दे रहा है। वेतन दो-तीन महिने विलंब से हो रहा है। ग्रेज्युटी फंड,पीएफ समेत अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रही है। ठेकेदार बदला जाता है लेकिन कर्मचारियों की समस्या जैसे थे की परिस्थिति में है।
सफाई कर्मचारियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। मनपा द्धारा निर्धारित वेतन न देकर ठेकेदार नियमों का उल्लंघन कर रहा है। आयुक्त राजेश पाटिल ने इसी संदर्भ में पहले कुछ ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई कर चुके है। कुछ लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज हुआ। क्या वायसीएम के कुल 170 सफाई कर्मचारियों की समस्या पर आयुक्त राजेश पाटिल,वायसीएम के डीम डॉ. राजेंद्र वाबळे गंभीरता से ध्यान देेंगे और संबधित ठेकेदार पर कार्रवाई करके कर्मचारियों को न्याय देने का काम करेंगे? ऐसा सवाल कामगार नेता यशवंत भोसले ने किया है।