Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पुणे के बालगंधर्व रंगमंदिर में 18 मई को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। यह जानकारी भाजपा शहर अध्यक्ष व पूर्व विधायक जगदीश मुलिक ने दी।
इस अवसर पर जगदीश मुलिक ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक 2015 में पुणे में आयोजित की गई थी। उसके बाद इस वर्ष राज्य कार्यकारिणी की बैठक पुणे में बालगंधर्व रंगमंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल समेत राज्य के सांसद, विधायक और अधिकारी करीब 1200 इस बैठक में शामिल होंगे।
उन्होंने इस मौके पर कहा कि बालगंधर्व में पांच बजे बैठक के बाद साढ़े पांच बजे घोले रोड स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू आर्ट गैलरी में प्रदेश के सांसदों और विधायकों की बैठक आयोजित की गयी।