Pune News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने हाल ही में लोकसभा चुनाव प्रभारियों का ऐलान किया था। विधायक लांडगे को शिरूर लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसके बाद पहली बार विधायक लांडगे शिरूर लोकसभा के सभी विधानसभा अध्यक्षों के साथ श्रीक्षेत्र ओजर स्थित विघ्नहर गणेश मंदिर में दर्शन के लिए गए। इसलिए, चर्चा शुरू हुई कि महेश लांडगे ने शिरूर लोकसभा चुनाव अभियान का नारियल भगवान गणेश के चरणों में तोडकर चुनावी प्रचार का शंखनाद किया। अगर यह सीट बंटवारे में भाजपा के कोटे में आती है और महेश लांडगे को टिकट देकर उम्मीदवार बनाया जाता है तो डॉ.अमोल कोल्हे को चुनावी अखाडे में महेश लांडगे चारो खाने चित्त कर सकते है। अगर यह सीट शिवसेना(शिंदे) को जाती है तो राष्ट्रवादी कांग्रेस आसानी से दोबारा यह सीट जीतने में सफल रहेगी। यह सारे आंकलन विभिन्न सर्वे से छनकर निकल रही है।
महेश लांडगे ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने अगर शिरूर लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया तो यह सीट जीतकर भाजपा की झोली में डाल देंगे। जुन्नर विधानसभा चुनाव प्रमुख आशा बुचके,भोसरी विधानसभा चुनाव प्रमुख विकास डोलास,हडपसर विधानसभा चुनाव प्रमुख योगेश टिेलेकर, खेड़ विधानसभा चुनाव प्रमुख अतुल देशमुख,शिरूर-हवेली विधानसभा चुनाव प्रमुख प्रदीप कांड, लोकसभा समन्वयक एड. धर्मेंद्र खांडे और अन्य के साथ गणपति बप्पा का दर्शन किए और एक बैठक करके शिरुर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई।
इस संबंध में विधायक लांडगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में ओझर में नवनियुक्त विधानसभा चुनाव प्रमुखों की बैठक हुई। आगामी दौर में पार्टी संगठन व चुनाव योजना पर चर्चा हुई। निर्वाचन क्षेत्रवार गोलबंदी करके भाजपा का जो भी प्रत्याशी होगा उसको भारी मतों से चुनाव जीताने का काम किया जाएगा।