Mumbai News मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) लोकसभा चुनावों से पहले हो गया है। महायुति के घटक दलों बीजेपी, शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) गुटों के बीच सीटों को लेकर टकराव सामने आ रहा है। महायुति के बीच जिन सीटों को लेकर संग्राम मचा है, उनमें ज्यादातर वे सीटें शामिल हैं, जिन पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली शिवसेना के सांसद हैं। इनमें दक्षिण मुंबई, शिरूर, मावल, हिंगोली, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, छत्रपति संभाजीनगर, नासिक की सीटों पर बीजेपी के स्थानीय इकाइयां दावा कर रही हैं।
मावल सीट भाजपा को शिरुर सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस को !
इसमें से शिरुर सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस(अजित पवार) को मिलना लगभग तय माना जा रहा है जिसके उम्मीदवार पूर्व सांसद शिवाजी आढवराव पाटिल उम्मीदवार हो सकते हैं। इस बारे में उनकी अजित पवार से दो राउंड बातचीत भी हो चुकी है। लेकिन भाजपा की ओर से भोसरी से दो बार रहे विधायक महेश लांडगे ने शिरुर सीट अपने लिए मांग रहे हैं। शिरुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधायक हैं जिसमें से 5 विधायक राष्ट्रवादी कांग्रेस यानि अजित पवार गुट में शामिल है। मावल सीट भाजपा कोटे में जाने की प्रबल संभावनाएं है। क्योंकि इस सीट पर वर्तमान सांसद शिंदे शिवसेना गुट के श्रीरंग बारणे है। भाजपा के पास 4 विधायक,कई नगरपालिका,नगरपरिषद,ग्राम पंचायतों में सत्ता है। भाजपा स्थानीय इकाई का कहना है कि मावल में शिंदे शिवसेना का कोई वजूद नहीं है। संगठन नहीं है। एक भी विधायक खुद का नहीं है। इसलिए उनका दावा बेकार है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन की वजह से दो बार श्रीरंग बारणे सांसद चुने गए। भाजपा कार्यकर्ता घर घर,बूथ,पन्ना स्तर तक काम करते हैं,मतलब खाना भाजपा कार्यकर्ता पकाते हैं,थाली सजती है और उसे कोई और खा जाता है। अब ऐसा नहीं होगा। कर्जत की बैठक में एक सुर से मावल सीट भाजपा कोटे में देेने की मांग की गई। भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता राजू दुर्गे,पूर्व प्राधिकारण सभापति सदाशिव खाडे ने तो खुलकर मीडिया के सामने अपना बयान दिया और भाजपा हाईकमान से मावल सीट के लिए मांग की। राजू दुर्गे ने तो यहां तक कहा कि इस सीट से भाजपा की ओर से शहर भाजपा अध्यक्ष शंकर जगताप,बाला भेगडे,बाला पाटिल,प्रशांत ठाकुर प्रबल दावेदार है।
दक्षिण मुंबई सीट पर समीकरण बदला
दक्षिण मुंबई सीट पर इस समय शिवसेना (यूबीटी) के अरविंद सावंत सांसद हैं। इस सीट से बीजेपी राहुल नार्वेकर को चुनाव लड़ाना चाहती है, वहीं खबर है कि शिवसेना (शिंदे) ने मिलिंद देवडा को चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया है। जब से वह शिवसेना में आए हैं, समीकरण बदल गए हैं। मिलिंद देवडा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए हैं। वह दो बार दक्षिण मुंबई सीट से सांसद भी रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि मिलिंद को इसी महीने राज्यसभा के लिए चुना गया है।
महाविकास आघाडी में फाइनल हुआ बंटवारा, जल्दी होगी घोषणा
महा विकास आघाडी में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के बंटवारे पर फैसला हो चुका है और जल्दी ही इसकी घोषणा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक 48 में से 23 सीटों पर शिवसेना (यूबीटी) चुनाव लड़ेगी। इसमें से 2 सीट शिवसेना (यूबीटी) अपने मित्र पक्षों को देगी। कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी और एनसीपी शरद पवार गुट 9 से 11 सीटों पर चुनाव लड़ सकता है। वंचित बहुजन आघाडी के लिए महा विकास आघाडी अकोला की सीट और राजू शेट्टी के लिए हातकांगले की सीट छोड़ने की तैयारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ठाकरे गुट मुंबई की 6 में से 4 सीटों पर लड़ेगा। मुंबई की 2 सीटें कांग्रेस लड़ेगी। मुंबई में दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई की सीट शिवसेना (यूबीटी) लड़ेगी। हालांकि कांग्रेस अभी भी उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व और दक्षिण मध्य मुंबई सीट के लिए आग्रह कर रही है। मुंबई की इन तीन सीटों पर फैसला दिल्ली में होने की बात कही जा रही है।