Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) भारतीय सशस्त्र बल के सेनाध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को पुणे में सेना के दक्षिण मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों पर तीनों सेनाओं में समन्वय स्थापित करने की भी अपील की। मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ की ओर से ट्विटर पर यह जानकारी दी गई है।
इस अवसर पर जनरल सिंह के साथ नौसेना और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जनरल चौहान ने रक्षा उत्पादन क्षेत्र में संयुक्तता, सशस्त्र बलों के परिवर्तन और आत्मनिर्भरता के मुद्दों पर प्रकाश डाला। दक्षिण मुख्यालय के साथ भारत फोर्ज लिमिटेड और कल्याणी सेंटर फॉर टेक एंड इनोवेशन का दौरा किया गया। साथ ही उत्पादन इकाइयों और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और यहां रक्षा परियोजनाओं का जायजा लिया। मुख्यालय आईडीएस ने ट्वीट किया। इससे पहले जनरल चौहान ने मुंबई में नौसेना के ’वेस्टर्न नेवल कमांड’ का दौरा किया था।