Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) 15 वर्षों तक लोकसभा सदस्य के रूप में कार्य करते हुए मैंने लोकसभा की आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया है। शिरूर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार शिवाजी आढवराव पाटिल ने दावा किया है कि मैंने पिछले 15 वर्षों में लोकसभा में अपने व्यवसाय से संबंधित एक भी प्रश्न नहीं पूछा है। कोल्हे ने जो रक्षा विभाग से संबंधित पनबुड्डी के बारे में प्रमाण पेश किया उससे मेरे व्यवसाय का दूर दूर तक संबंध नहीं है। केवल ध्यान बंटाने,विचलित करने,मतदाताओं को गुमराह करने के अलावा और कुछ नहीं।
भोसरी से भाजपा विधायक महेश लांडगे मेरे साथ है। स्वतंत्र होकर सभाएं,बैठकें ले रहे हैं। पांच बार दोनों मिलकर संयुक्त प्रचार कर चुके है। इसलिए उनके बारे में कोई शंका कुशंका करने का सवाल नहीं उठता। महेश लांडगे ने ऐलान किया है कि भोसरी विधानसभा से मुझे 1 लाख मतों की लीड अकेले देंगे। वो जो कहते हैं वो करके दिखाते है। मुझे उनके उपर पूरा भरोसा है। ऐसा शिवाजी आढवराव पाटिल ने आज पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा।
उत्तर लोकसभा चुनाव से पहले अमोल कोल्हे द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोप और प्रस्तुत किए गए सबूत। क्या यह एक दूसरे से संबंधित है? ऐसा सवाल शिवाजी आढवराव पाटिल ने अमोल कोल्हे से पूछा है। व्यवसाय और पनडुब्बी निर्माण से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ मैंने ही नहीं बल्कि आठ सांसदों ने लोकसभा में रक्षा क्षेत्र से जुड़े सवाल पूछे हैं। विनायक राऊत, आनंदराव अडसुल ने भी सवाल पूछे हैं। क्या इसका मतलब यह है कि हमने एकजुट होकर सवाल पूछे हैं? अमोल कोल्हे से यह सवाल आढवराव पाटिल ने पूछा है।
लोकसभा में काम करते समय लोकसभा की एक आचार संहिता और एक खुफिया टीम होती है। क्या आप लोकसभा में अपने कामकाज से जुड़ा कोई सवाल नहीं पूछ सकते? यदि ऐसा कोई प्रश्न पूछा जाता है तो लोकसभा की खुफिया टीम कार्रवाई करती है क्योंकि यह लोकसभा की आचार संहिता का उल्लंघन है। अधिकांश अमोल कोल्हे को पता नहीं है। मूलतः रक्षा इंटेग्रिटी के बारे में प्रश्न पूछना बचकाना है। ऐसी आलोचना शिवाजी आढवराव पाटिल ने अमोल कोल्हे पर की है।