Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के पूर्व पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता का तबादला अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,कारागार एवं सुधार सेवा पद पर किया गया है। आज अमिताभ गुप्ता ने विधिवत अपना पद्भार स्वीकारा है।
विशेष शाखा,मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा को पुणे शहर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) नियुक्त किया गया है। पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता को दो दिन पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था मुंबई के रूप में स्थानांतरित किया गया था। उन्हें फिर से पुणे स्थानांतरित कर दिया गया है। विशेष पुलिस महानिरीक्षक कोल्हापुर मनोज लोहिया को पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है।