Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) बीजेपी के ’चाणक्य’ कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कसबा और चिंचवड़ उपचुनाव में अ्रत्यक्ष रुप से प्रचार करने आ रहे हैं। वह 18 और 19 फरवरी को पुणे का दौरा करेंगे। क्या भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर है।? क्या दोनों सीटें खतरे में है। हाल ही में हुए विधानपरिषद की पांच सीटों में भाजपा को केवल एक सीट मिली और तीन सीट महाविकास अघाडी एक निर्दल प्रत्याशी ले गया उससे भाजपा घबराई हुई है कि कहीं दोनों सीटें हाथ से निकल गई तो राष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी होगी। जिसका सीधा असर अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव पर पडेगा। कल ही सी-वोटर सर्वे ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। जिसमें महाविकास अघाडी को लोकसभा की 34 सीट मिलने का अनुमान लगाया है। अगामी दो महिने में महाराष्ट्र में 10 महानगरपालिकाओं के चुनाव होने वाले है। जिसमें मुंबई,पुणे,पिंपरी चिंचवड,नासिक प्रमुख मनपाएं है। अगर पुणे की कसबा सीट और पिंपरी चिंचवड की चिंचवड सीट हाथ से निकल गई तो समझो दोनों मनपा की सत्ता भाजपा खो देगी। यही डर सता रहा है। इसलिए भाजपा ने अपने दो नंबर के नेता अमित शाह को पुणे में मोदी ’मोदी अॅट ट्वेंटी’ कार्यक्रम के बहाने भाजपा का अप्रत्यक्ष प्रचार करने व माहौल तैयार करने तथा स्थानीय नेताओं को अपना चाणक्य नीति समझाने के लिए पधारे रहे हैं। इससे कयास लगया जा रहा है कि दोनों सीट खतरे में है और महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं के कंट्रोल से बाहर की स्थिति हो गई है।
नाना काटे के समर्थन में मूलगांव वाले-बाहर वाले का मजबुत गठजोड
अमित शाह 18 और 19 फरवरी को पुणे में हैं। अमित शाह किताब ’मोदी अॅट ट्वेंटी’ का विमोचन करेंगे। 19 फरवरी को बाबासाहेब पुरंदरे की अवधारणा से बने शिव सृष्टि में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह शिरकत करने वाले हैं। बीजेपी की ओर से ’मोदी एट ट्वेंटी’ किताब के विमोचन के लिए एक बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभी तक के चुनावी प्रचार से दोनों सीटों पर भाजपा का माहौल बनते नहीं दिख रहा है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी उदासीन,अरुचि दिखा रहे है। सारे नगरसेवक भूतपूर्व हो गए है। कार्यकर्ताओं को संभालने के लिए उनके पास धनशक्ति बची नहीं। दूसरी ओर राष्ट्रवादी और कांग्रेस के उम्मीदवार आर्थिक स्थिति से मजबुत है। चिंचवड में राकांपा ने मूलगांव वाले नाना काटे को मैदान में उतारा है। मूलगांव वाले-बाहरे वाले का मजबुत गठजोड उनके पक्ष में बनता दिखाई दे रहा है। अजित पवार के लिए पिंपरी चिंचवड उनका दूसरा घर है। 15 साल मनपा में सत्ता पर रही राकांपा ने जो विकास काम किए आज भी जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है। अजित पवार खुद दोनों सीटों की चुनावी कमान अपने हाथ में संभाल रहे है। एरिया स्तर पर पैदल प्रचार रैली निकाल रहे है। स्थानीय नेताओं,कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जवाबदारी तय कर रहे है। किसके बूथ पर कितना मतदान हुआ उसको देखने के बाद ही मनपा चुनाव का टिकट दिया जाएगा। ऐसा निर्देश मिलने के बाद वार्ड,बूथ पर राकांपा कार्यकर्ता घर घर,गली गली,कालोनी कालोनी काम करते नजर आ रहे है।
कसबा-चिंचवड में भाजपा के लिए करो या मरो की स्थिति
कसबा और चिंचवड़ विधानसभा उपचुनाव भाजपा के लिए करो या मरो वाली बात हो गई हैं। शिंदे-फडणवीस सरकार आने के बाद राज्य के राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। विधान परिषद चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने बीजेपी को तगड़ा झटका दिया है। इसलिए महाविकास अघाड़ी उपचुनाव जीतने का भरोसा जता रहे हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि अमित शाह के इस दौरे का आयोजन उपचुनाव की पृष्ठभूमि में किया गया था। शिव सृष्टि के पहले चरण का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इस मौके पर शाह सरकारी भवन का उद्घाटन करेंगे जो पहले चरण का अहम हिस्सा है। सरकारवाड़ा में एक कार्यक्षेत्र, अनुसंधान पुस्तकालय, प्रदर्शनी और बहुउद्देश्यीय हॉल स्थापित किया गया है। इसके अलावा, किलों की यात्रा, राज्याभिषेक का दृश्य, आगरा से महाराजा की रिहाई को 3डी तकनीक का उपयोग करके महसूस किया गया है।