पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर के भाजपा नेता श्री अमित गोरखे अपने परिवार,मित्रों संग अयोध्या में प्रभू श्रीराम के दर्शन करके जीवन धन्य किया। इस अवसर पर विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना,अयोध्या प्रमुख संदिप चतुर्वेदी ने उनका भव्य स्वागत किया। रामलला के दर्शन करके अमित गोरखे ने विश्व कल्याण की शांति,समृद्धि,मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके बाद अयोध्या के राजा रामदुत हनुमान की हुनमानगढी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना की ओर से श्रीराम मंदिर का प्रतिकृति मॉडेल,रामनामा,पुष्पगुच्छ देकर अमित गोरखे का भव्य सत्कार किया गया। हनुमानगढी में दर्शन,पूजन करके देशवासियों की रक्षा,सुरक्षा,कल्याण,विश्व कल्याण की कामना की।
विश्व श्रीराम सेना उत्तर प्रदेश संयोजक संदिप चतुर्वेदी,अयोध्या जिला उपाध्यक्ष रवि मिश्र,मीडिया प्रभारी तुफेल अहमद,अखिलेश सिंह आदि ने स्वागत,सत्कार व दर्शन करावाए।