Mumbai News मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज राज्य के 12 जिलों के संरक्षक मंत्रियों की संशोधित सूची की घोषणा की है। इस संशोधित सूची के अनुसार उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को पुणे जिले के पालकमंत्री का पद दिया गया है। जबकि चंद्रकांत पाटिल को दो जिले सोलापुर,अमरावती का पालकमंत्री बनाया गया है।
संशोधित 12 जिलों के पालक मंत्री पद के दायित्व इस प्रकार हैं:-
पुणे- अजित पवार
अकोला- राधाकृष्ण विखे- पाटिल
सोलापुर- चंद्रकांत दादा पाटिल
अमरावती- चंद्रकांत दादा पाटिल
भंडारा- डॉ. विजयकुमार गावित
बुलढाणा- दिलीप वाल्से-पाटिल
कोल्हापुर- हसन मुश्रीफ
गोंदिया- धर्म राव बाबा अत्राम
बीड-धनंजय मुंडे
परभणी- संजय बनसोडे
नंदुरबार- अनिल पाटिल
वर्धा-सुधीर मुनगंटीवार