Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) पिछले कुछ दिनों से पुणे में कोयता गैंग का आतंक दिखाई दे रहा था। इस मामले में हिरासत में लिए गए कुछ बच्चों को पुणे की येरवडा बाल निरिक्षण केंद्र में रखा गया था। पुणे में पंडित जवाहरलाल नेहरू उद्योग बाल निरिक्षण केंद्र में ठहरे कुछ युवक फरार हो गए हैं।
इन युवकों के नाम इमरान शेख,अमन तिवारी,गौस कुरैशी,सुमित चंदामणिराम हैं। ये लड़के बाल निरिक्षण केंद्र की खिड़की तोड़कर और सीढ़ी का इस्तेमाल कर फरार हो गए। अभियुक्तों को विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार किया गया है और किशोर सुधार गृहों में रखा गया था। चूंकि ये युवा, जो शहर में विभिन्न अपराधों के आरोपी हैं, नाबालिग हैं, उन्हें येरवडा के बाल निरिक्षण केंद्र में भेजा जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को इन युवकों का इसी बाल निगरानी केंद्र में आपस में झगड़ा हुआ था,इस बार कुछ युवकों ने वहां की खिड़की तोड़ दी और इसी का फायदा उठाते हुए एक कमरे से सीढ़ी लाकर बाहर कूद चार लोग भाग निकले। फरवरी माह में भी इस स्थान पर मौजूद 7 लोग पुलिस को हल्ला बोल कर भाग निकले थ।