Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के बेड़े में महिंद्रा कंपनी के 21 नए चारपहिया वाहन शामिल हुए हैं। ये गाड़ियां सरकार की ओर से दी गई हैं। गणेशोत्सव के दौरान वाहनों के प्रवेश से गणेश विसर्जन के दिन पब्लिक सेवा में तत्पर दिखाई दे रहीं है।
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय में अठारह पुलिस स्टेशन हैं। प्रत्येक पुलिस स्टेशन में दो से तीन पुलिस चौकियाँ होती हैं। प्रत्येक चौकी के अंतर्गत एक बिट मार्शल नियुक्त किया गया है। गश्त के लिए उन्हें बाइक दी गयी है। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को गश्ती के लिए चार पहिया वाहन भी दिये गये हैं। पुलिस आयुक्तालय में कुल 140 चार पहिया वाहन (लाइट वैन, कार, बस), 183 दोपहिया वाहन और कुल 323 वाहन हैं।पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्र और आबादी की तुलना में ये वाहन कम थे। परिणामस्वरूप, पुलिस गश्त भी सीमित हो गई। इसी पृष्ठभूमि में पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने सरकार से गाड़ियों की मांग की थी। यह मांग पिछले कई महीनों से लंबित थी। इस बीच मंगलवार (26 तारीख) को महिंद्रा कंपनी की 21 गाड़ियां मांग के मुताबिक शहर में दाखिल हुईं। इन गाड़ियों से पुलिस के कामकाज में और तेजी आएगी।