Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ शहर पुलिस बल के एक पुलिस उप-निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। दो पुलिस कर्मियों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
सांगवी इलाके में एमडी ड्रग्स रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसकी जांच करने पर उन मामलों में निगड़ी थाने में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर को भी हथकड़ी लगा दी। इस मामले में पुलिस ने करीब 45 किलो एमडी ड्रग्स जब्त किया था। इसमें पुलिस उपनिरीक्षक विकास शेलके संलिप्त पाये गये और उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गयी है। पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे ने इस संबंध में आदेश दिये हैं।
देहूरोड थाने के दो पुलिसकर्मियों ने एक कॉलेज युवक को गांजा रखने के झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद छात्र का अपहरण कर लिया और उसके पिता से पांच लाख की फिरौती वसूली। इस मामले में पुलिस कर्मी हेमंत गायकवाड़ और सचिन शेजल को निलंबित कर दिया गया था। अब दोनों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी ने इस संबंध में आदेश दिये हैं।