पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) मराठा क्रांति मोर्चा और सकल मराठा समाज की ओर से आज शनिवार को पिंपरी-चिंचवड़ बंद का आह्वान किया गया है। आरक्षण की मुख्य मांग के साथ-साथ मराठा क्रांति मोर्चा के प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भी आज मार्च निकाला गया। मार्च में सैकड़ों मराठा भाई शामिल हुए। सभी दलों के नेताओं और कई संगठनों ने मार्च का समर्थन किया। इस मार्च में राजनीतिक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल एनसीपी के अजित पवार का गुट भी मोर्चा में शामिल हुआ। जालना में मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने की मांग कर रहे मराठा क्रांति मोर्चा के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया।
तरह-तरह के नारों के साथ मार्च करने वाले लोग जोश में परिसर से बाहर निकल गए। एक मराठा, एक लाख मराठा, आरक्षण हमारा अधिकार है, किसी के बाप का नहीं। मार्च की शुरुआत पिंपरी के छत्रपति शिवाजी महाराज को पुष्पहार पहनाकर प्रारंभ हुई। मोर्चा डिलक्स चौक से पिंपरी बाजार होते हुए डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर चौक तक पहुंचा। इसके बाद बाबासाहेब का माल्यार्पण के बाद वहीं आंदोलनकारी धरने पर बैठ गए। मोर्चा सभा में तब्दील हो गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मोर्चा और सभा का नेतृत्व पूर्व विधायक गौतम चाबुकस्वार, सामाजिक कार्यकर्ता मारुति भापकर, विधायक महेश लांडगे,पूर्व विधायक विलास लांडे,कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. कैलास कदम,पूर्व सभापति अतुल शितोले,एनसीपी(साहेब)काशीनाथ नखाते आदि मान्यवरों ने किया। शहर के 100 संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया।