National लखनऊ(व्हीएसआरएस न्यूज) उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव फरवरी 2022 में है। लेकिन सियासी पारा अभी से चढता नजर आ रहा है। पंचायत चुनाव और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से सपा-भाजपा में घमासान दिखाई दे रहा है। आज अचानक आप के सांसद संजय सिंह लखनऊ में सपा कार्यालय में पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात की।
इस मुलाकात से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। 2022 की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है। गठबंधन की तैयारी चल रही है। सपा छोटे दलों से गठबंधन करने की बात कर चुकी है। समाजवादी पार्टी छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी। आप पार्टी इस महागठबंधन में शामिल होना चाहती है। अखिलेश यादव को भी मजबुत महागठबंधन तैयार करके भाजपा के सामने एक मजबुत विकल्प देना है ताकि सत्ता परिवर्तन करना आसान हो सके।