पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र राज्य में आए दिन महिला अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर महाराष्ट्र की आघाडी सरकार सोयी हुई है। इस सोयी हुई आघाडी सरकार को आज पूरे महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से राज्य में आक्रोश आंदोलन किया गया।
विधायक लक्ष्मण जगताप प्रदेश, सचिव अमित गोरखे के नेतृत्व में आंदोलन किया गया। राज्य में कानून व्यवस्था लागू करने,राज्य में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर की मांग की। महापौर सौ माई ढोरे,प्रदेश सदस्य सदाशिव खाडे,प्रदेश सदस्य एकनाथ पवार,राजेश पिल्ले,पक्षनेता नामदेव ढाके,उपमहापौर तुषार हिंगे,पालिका के अनेक नगरसेविका,नगरसेवक,सम्मानित भाजपा पदाधिकारी समेत सैकडों कर्यकर्ता उपस्थित थे।
पिंपरी चिंचवड शहर में भी भाजपा के अध्यक्ष विधायक महेश लांडगे के नेतृत्व में भोसरी परिसर में महिला मोर्चा की ओर से आक्रोश आंदोलन निकाला गया। इस आंदोलन में पिंपरी-चिंचवड़ शहर की महापौर माई ढोरे,पिंपरी-चिंचवड़ महिला मोर्चा अध्यक्ष,नगरसेवीका,नगरसेवक,भाजपा महिला कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।
आक्रोश आंदोलन में भाजपा शहर अध्यक्ष विधायक महेश लांडगे ने महाराष्ट्र के आघाडी सरकार पर सवाल खडा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र राज्य में हर रोज महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही है लेकिन महाराष्ट्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है लेकिन इस सोयी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। इसलिए आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे महाराष्ट्र में आक्रोश आंदोलन किया जा रहा है।