• Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
Sunday, July 3, 2022
  • Login
  • Register
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
Home पिंपरी चिंचवड़

पिंपरी चिंचवड मनपा के 38 साल का सफर: दामन कितना दागदार,कितना बेदाग ?

Vsrs News by Vsrs News
2020/10/11 15:10:13
in पिंपरी चिंचवड़
187 2
0
पिंपरी चिंचवड मनपा के 38 साल का सफर: दामन कितना दागदार,कितना बेदाग ?
71
SHARES
1.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twittershare on whatapp

पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड मेट्रो शहर आज अपना 38 वाँ वसंत बहार मना रहा है। पिंपरी चिंचवड शहर अगर 50 साल की दहलीज को पार किया तो मनपा ने 38 साल की उम्र को पार किया है। ग्रामपंचायत से शुरु सफर मेट्रो शहर तक आ पहुंचा। सुंदर मनमोहक दुर्गा टेकडी उद्यान शहर का मुकुट है तो बडे बडे रास्ते,फ्लाई ओवर शहर की धडकन है। पिंपरी चिंचवड शहर एशिया खंड की सबसे अमीर महानगरपालिका पद से सुशोभित हो चुकी है। सुंदर शहर,स्वच्छ शहरों की स्पर्धा में कई आवार्ड विजेता रही।

” विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता ने पिंपरी चिंचवड मनपा के 38 वें वसंत बहार के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामपंचायत…नगरपरिषद से महानगरपालिका तक का सफर गतिमान रहा,विकासशील रहा,विश्व विख्यात रहा। सर्व सम्पन्न सुख सुविधाओं को अपने आंचल में समेटे शहर के नागरिक खूब तरक्की करें,फले फूले,आपसी भाईचारा,प्रेम मोहब्त से रहें यही हमारी शुभकामनाएं।”

लेकिन पिछले चार सालों के सफर को देखा जाए तो शहर विकास से मानो 5 साल पीछे चला गया हो। इन चार सालों में मनपा के दामन में कई दाग और घाव लगे। नदी सुधार प्रकल्प,भोसरी हॉस्पिटल का निजिकरण,जिजामाता हॉस्पिटल की नई इमारत का भ्रष्टाचार,कचरा ठेका में भ्रष्टाचार,स्मार्ट सिटी का ठंडा काम,निगडी फ्लाई ओवर ब्रिज का काम केंचूले की चाल रेंगना,कोरोना महामारी को कंट्रोल करने में फेल,24 घंटे स्वच्छ पानी देने में नाकाम,वायसीएम डॉक्टर भर्ती में रिश्वतखोरी ऐसे तमाम दाग मनपा के दामन में लगे। पिछले 4 सालों में मनपा में बैठी सत्ताधारी डंके की चोट पर एक ऐसा बडा काम नहीं गिना सकती जिसको पूरा किया हो। भाजपाई चार साल केवल फूगे में हवा भरने का काम किए। खोदने पर केवल चूहा निकला है। स्वच्छता अभियान स्पर्धा में हमारा शहर अन्य शहरों के मुकाबले आखिरी पायदान पर पहुंच चुका है। इसका जवाब सत्ताधारियों से पूछने पर बगली झांकने लगते है। इस शहर ने भाजपा को दो विधायक दिए। मनपा में दोनों की तूती बोलती है। लेकिन प्रशासन पर पकड नहीं है। विधायकों को पत्र लिखना पडता है कि आयुक्त उनके सुझाए विकास कामों की ओर अनदेखी करते है। यह भी सत्ताधारियों का फेलियर ही कहा जाएगा। ब्यूरेक्रेसी किसी एक खूंटे से कभी भी बंधकर नहीं रहती। मौसम की तरह रंग बदलती है। चरण वंदना उनका हथियार होता है। नगरसेवकों के पास कोई अधिकार नहीं। गांधी के तीन बंदर की भूमिका में रहने पर मजबुर है। नाराजगी पनप रही है,राष्ट्रवादी के संपर्क में है।

अगर राष्ट्रवादी के 15 साल की सत्ता में विकास कामों की बात करें तो ट्रॉफिक जाम से निजात दिलाने के लिए ग्रेटसेपरेटर,60 फूट वाले बडे रास्ते,शहर के चारों तरफ फ्लाई ओवर ब्रिज…नासिक फाटा में जेआरडी टाटा फ्लाई ओवर,कालेवाडी फाटा में छत्रपति शिवाजी महाराज फ्लाई ओवर ब्रिज,भोसरी में फ्लाई ओवर ब्रिज,बीआरटी, रावेत में पुल,18 नए गांवों को जोडने के लिए चौडा सुशोभित रास्ते,ग्रीन सिटी,दुर्गा टेकडी,अप्पूघर,मेट्रो की मंजूरी जैसे बडे काम राष्ट्रवादी के कार्यकाल में हुआ। इसको कोई झूठला नहीं सकता। लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस कोई दूध की धूली नहीं है। हम उनको क्लिन चिट दे रहे ऐसा भी नहीं। भ्रष्टाचार की गंगोत्री इनकी ही जटा से बहती है। मोदी लहर में इनकी दो धाराएं भाजपा की पवित्र गंगा में समाहित हुई और भाजपा भी अपने आपको अपवित्र होने से बचा नहीं सकी। मनपा भवन सबके इतिहास भूगोल का साक्षी है। इन 38 सालों में सबकी दास्तान,कारनामों,कालेचिट्टे को अपने सीने में दफन कर रखा है। मनपा भवन इस बात का भी गवाह है कि किस तरह दूधारु गाय को समय समय पर दूध निकाला गया। जिस तरह भारत सोने की चिडिया कहलाता था उसी तरह मनपा एशिया खंड की अमीर मनपाओं में से एक रही उसे किन किन हाथों ने नोंच खाया। अगर शहर के विकास का कोई शिल्पकार है तो वो यहां कि टैक्सदाता जनता है,उद्योगपति है,एमआयडीसी,व्यापारी है। जिन्होंने अपनी गाढी कमाई के टैक्स को मनपा की तिजोरी में जमा किए और मनपा को अमीर मनपा का ताज पहनाने में मददगार बने।

शहर का नाम विश्वभर में लौकिक करने का काम शिक्षा संस्थानों ने भी किया। डीवाय पाटिल,एमआयटी,इंदिरा जैसे कालेज शहर की शान है। विकास की रफ्तार में बिल्डर लॉबी भी खूब योगदान दिए और फले फूले। गगन चूमती इमारतें शहर को मुंबई जैसे महानगरों की बराबरी में लाकर खडा किया। यहां के किसानों,मूल जमीन मालिकों का भी बडा योगदान रहा अगर वो अपनी जमीनें विकास कामों के लिए नहीं देते तो शहर का काया पलटना संभव नहीं था। इसलिए यहां के धरती पूत्रों को शहर के विकास के असली शिल्पकार कहा जाए तो कोई गलत नहीं होगा। बडे बडे मॉल,बाजारपेठ,मलटिस्टार सिनेमा घर पिंपरी चिंचवड शहर के गले के मोतियों की माला के मूंगे बने। शहर अपने चारों तरफ धार्मिक,संस्कृति,पवना-इंद्रायणी नदियों के संगम का चादर ओढकर धर्म और कर्म दोनों का पाठ पढाने का काम किया। चिंचवड में साधू मोरया गोसावी की समाधि मंदिर है तो देहूगांव में संत तुकाराम महाराज की समाधि मंदिर और आलंदी में संत ज्ञानेश्वर की ज्ञानपीठ से ज्ञान की धारा बहती है। सिंगापुर की तर्ज पर शहर सफारी पार्क की ओर अग्रसर है। लेकिन अंत में कहना पड रहा है कि इस शहर को न जाने किसकी नजर लग गई जिसका विकास का पहिया रुक सा गया है,थम सा गया है।

Tags: 38सालएशियाडॉक्टरदुर्गा टेकडीपिंपरी-चिंचवड़मनपावायसीएमविश्व श्रीराम सेनाशहरसामाजिक संघटन
Previous Post

LIVE : CM Uddhav Balasaheb Thackeray addressing the State

Next Post

विंध्यनगर NTPC प्लांट में युवक हुआ लापता । सिंगरौली

Vsrs News

Vsrs News

  • Trending
  • Comments
  • Latest
कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

06/05/2021
Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

18/04/2022
अयोध्या पहुंची विश्व श्रीराम सेना टीम,श्रीराम के चरणों में सर्मपण निधि अर्पण

अयोध्या पहुंची विश्व श्रीराम सेना टीम,श्रीराम के चरणों में सर्मपण निधि अर्पण

21/01/2021
दिवाली और छठ महापर्व पर सस्पेंस बरकरार,गाइडलाइन का इंतजार

दिवाली और छठ महापर्व पर सस्पेंस बरकरार,गाइडलाइन का इंतजार

05/11/2020

सभागृह नेता ने सौपा गृहनिर्माण मंत्री को ज्ञापन। उल्हासनगर, व्हीएसआरएस न्यूज़

1
मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

1
भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

1
कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

1
एकनाथ शिंदे ने की राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक। Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे ने की राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक। Eknath Shinde

02/07/2022
मुझे भी मिला था गुवाहाटी जाने का ऑफर- संजय राउत का खुलासा

मुझे भी मिला था गुवाहाटी जाने का ऑफर- संजय राउत का खुलासा

02/07/2022
बुलेटराजा सावधान ! पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की कार्रवाई तेज। Pimpri-Chinchwad

बुलेटराजा सावधान ! पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की कार्रवाई तेज। Pimpri-Chinchwad

02/07/2022
राष्ट्रिय जांच एजेंसी द्वारा उमेश कोल्हे हत्याकांड की जांच। Amravati

राष्ट्रिय जांच एजेंसी द्वारा उमेश कोल्हे हत्याकांड की जांच। Amravati

02/07/2022

Recent News

एकनाथ शिंदे ने की राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक। Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे ने की राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक। Eknath Shinde

02/07/2022
728
मुझे भी मिला था गुवाहाटी जाने का ऑफर- संजय राउत का खुलासा

मुझे भी मिला था गुवाहाटी जाने का ऑफर- संजय राउत का खुलासा

02/07/2022
725
बुलेटराजा सावधान ! पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की कार्रवाई तेज। Pimpri-Chinchwad

बुलेटराजा सावधान ! पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की कार्रवाई तेज। Pimpri-Chinchwad

02/07/2022
725
राष्ट्रिय जांच एजेंसी द्वारा उमेश कोल्हे हत्याकांड की जांच। Amravati

राष्ट्रिय जांच एजेंसी द्वारा उमेश कोल्हे हत्याकांड की जांच। Amravati

02/07/2022
725
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News

ADDRESS :
Ambika Bhavan, Gut No. 1323/1,Sai Nath Park,
More Vasti, Chikhali , Pune-411062
RNI No.:MAHHIN/2018/77713
MOBILE : +917887 886500 / +91 80808 06500

Follow Us

Browse by Category

  • Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
  • भाषा चुनें

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

No Result
View All Result
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
  • Home
  • Reporter Signup
  • My Account
  • Video News
  • Poll
  • Public Reporter News
  • E-Paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • पुणे शहर
  • पिंपरी चिंचवड़
  • मुंबई
  • पुणे ग्रामीण
  • गोपालगंज
  • आप का विचार
  • आरोग्य
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • तंत्रज्ञान
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • महिला जगत
  • युवा जगत
  • वारदात
  • व्यापार जगत
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • Contact

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist