Mumbai News मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस छोड़ने वाले महाराष्ट्र के दिग्गज नेता संजय निरूपम ने गुरुवार को गांधी परिवार पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पांच पावरसेंटर बन गए हैं. इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम शामिल है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वैचारिक रूप से बिखर गई है और दिशाहीन हो गई है। कांग्रेस पार्टी में इस समय टकराव चल रहा है। उन्होंने कहा, गांधी के सेक्युलरिज्म को नेहरू ने एडॉप्ट किया और नेहरू की धर्मनिरपेक्षता से धर्म ही गायब है। कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम के प्रति लोगों की आस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए थे।
संजय निरुपम ने कहा, बची-खुची शिवसेना के नेता (उद्धव ठाकरे) दो दिन पहले दिल्ली गए थे और वहां बीजेपी को भ्रष्ट जनता पार्टी कहा था। अगर वो ऐसा सोचते हैं तो फिर भ्रष्टाचारी को हमारी सीट पर टिकट क्यों दिया। उन्होंने कहा, मेरे क्षेत्र से खिचड़ी चोर को उम्मीदवार बना दिया है। बता दें कि उद्धव गुट ने मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने कहा, अब सवाल उठता है कि कांग्रेस ऐसा क्यों कर रही है. दरअसल, कांग्रेस आज बिखरी हुई पार्टी है। वैचारिक तौर पर दिशाहीन तो सब बता ही रहे हैं। पहले एक पावर सेंटर हुआ करता था। बाकी उसके दरबारी होते थे। आज कांग्रेस में पांच पावर सेंटर हैं और इनकी अपनी लॉबी और कॉकस हैं। आज आपस में टकराव होते रहते हैं। इसमें मेरे जैसे आम कार्यकर्ता तकलीफ में रहते है।
’कांग्रेस की लॉबियों में आपस में टकराव’