Maharashtra News कोल्हापुर (व्हीएसआरएस न्यूज) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी की मंगलवार (2 मई) को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लंबी बीमार के बाद निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। उनके बेटे तुषार गांधी ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे के बाद कोल्हापुर में किया जाएगा।
अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को डरबन में मणिलाल गांधी और सुशीला मशरूवाला के घर हुआ था। वह अपने दादा राष्ट्रपिता के ही नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने लेखक और एक्टिविस्ट के रूप में महाराष्ट्र के लोगों की सेवा की।
कौन हैं मणिलाल गांधी?
अरुण गांधी महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी के पुत्र थे। मणिलाल गांधी इंडियन ओपिनियन अखबार के संपादक थे। उनकी मां एक अखबार की प्रकाशक थीं।