Mumbai News मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ को ’महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार घोषित किया गया। कला क्षेत्र में उनके लंबे और शानदार करियर, मराठी में एक सुपरस्टार अभिनेता, महाराष्ट्र के एक प्रिय व्यक्तित्व के धनी है। उन्होंने अपनी सहज एक्टिंग और मजेदार रोल से फैन्स को खूब हंसाया। मराठी के साथ-साथ हिंदी कला को भी समृद्ध किया। मराठी में एक ’सुपरस्टार’ अभिनेता के रूप में, उन्होंने उभरते कलाकारों को प्रेरित किया।
व्यक्तिगत जीवन में भी आदर्श नैतिक मूल्यों को कायम रखा। उनके लिए घोषित ’महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार एक महान कलाकार का सम्मान है। यह करोड़ों महाराष्ट्रवासियों के लिए अभिमान, प्यार का प्रतीक है,” उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने ’महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार की घोषणा पर अभिनेता अशोक सराफ को बधाई दी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनंदन किया।