Mumbai News मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र में कल का दिन काफी अहम होने वाला है। कल विपक्ष महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंग कोश्यारी के विरोध में बड़ी रैली निकालने की तैयारी की थी। विपक्ष मुंबई के भायखला इलाके से सीएसएमटी तक रैली निकालने वाले हैं, और अब बीजेपी ने भी पूरे विपक्ष को घेरने के लिए खासकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और कांग्रेस को निशाना साधते हुए पूरी मुंबई में माफी मांगों आंदोलन का आगाज किया है। कल बीजेपी के जीतने विधायक और पूर्व नगर सेवक है वो अपने अपने इलाके में माफी आंदोलन करने वाले हैं।
सुर्खियों में हैं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
शिवाजी महाराज को पुराने जमाने का आइकॉन बताने वाले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कोश्यारी ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस चिट्ठी में शाह से मार्गदर्शन करने के लिए कहा है। कोश्यारी की चिट्ठी आने के बाद विपक्षी दल राज्यपाल की गरिमा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कोश्यारी को 2019 में महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया था।