मुंबई (व्हीएसआरएस न्यूज) मुंबई को दहला देने वाला सिलसिलेवार बम विस्फोट का मास्टर माइंड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को भारत छोडे 36 वर्ष बीत चुके है। कई सरकारें आयी और गई मगर किसी ने पकडकर भारत लाने में सफल नहीं हो सकी। अब दाऊत की सारी संपत्तियों को अटैच करके नीलामी कर रही है। लेकिन डर के मारे कोई खरीददार सामने नहीं आ रहा है। खबर आयी है कि रत्नागिरी की कई प्रॉपर्टीज को अगले महिने नीलाम किया जाएगा। 10 नवंबर को कुल 8 संपत्तियां नीलाम होने जा रही है। इसमें पुस्तैनी घर और खेत शामिल है।
आपको बताते चलें कि दाऊद का मूल गांव रत्नागिरी है। पिता महाराष्ट्र पुलिस में एक सिपाही थे। परवरिश मुंबई में हुई। कोरोना काल में नीलामी ई प्रणाली से होगी। अब तक दाऊद की मुंबई की दो दर्जन से ज्यादा प्रॉपर्टी नीलाम हो चुकी है।10 नवंबर को ही दाऊद के पुराने साथी इकबाल मिर्ची की भी मुंबई में दो प्रॉपर्टी की नीलामी होगी। यह दोनों संपत्तियां मुंबई में जुहू-तारा रोड पर हैं और इन दोनों प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों रुपये में है। इकबाल मिर्ची की कई साल पहले लंदन में मौत हो चुकी है। पिछले साल उसके परिवार के लोगों के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।
दाऊद की संपत्ति की ऐसे होगी नीलामी:
– 2 नवंबर तक इन प्रॉपर्टीज का मुआयना कर सकेंगे खरीदने के इच्छुक लोग।
– 6 नंवबर तक ऑनलॉइन ऐप्लिकेशन दे सकते हैं।
– उसी दिन तक ऑनलाइन ट्रांसफर करना होगा नीलामी के लिए जरूरी डिपॉजिट।
– 10 नवंबर को की जाएगी ई-नीलामी।