Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर मनपा की ओर से शहर में 77 जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया। उसके तहत 27 हजार 819 किलो सूखा कचरा, 3 हजार 724 किलो गीला कचरा, 4 हजार किलो राडार, कुल 35 हजार 543 किलो (35 टन) कचरा एकत्र किया गया। पुणे मनपा की ओर से रविवार को जनभागीदारी से जन स्वच्छता के लिए यह अभियान चलाया गया। यह स्वच्छता अभियान शहर के सभी पंद्रह क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों जैसे सार्वजनिक सड़कों, आवासीय क्षेत्रों, ऐतिहासिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर चलाया गया।
जी-20 सम्मेलन अगले सप्ताह शहर में शुरु होगा। इसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस पृष्ठभूमि में पालिका प्रशासन ने पूरी दुनिया में शहर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का संदेश देने के लिए स्वच्छता पर जोर दिया है। इस संबंध में पालिका के ठोस कचरा प्रबंधन विभाग ने रविवार सुबह सात से नौ बजे तक सफाई अभियान चलाया। शनिवारवाडा के प्रांगण में अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त विकास ढाकने सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, महाविद्यालय के छात्र एवं पुणे के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
अभियान के परिप्रेक्ष्य में
– शनिवारवाड़ा परिसर व भीतरी क्षेत्र में भाग लेने वाले नागरिकों, छात्रों, युवाओं ने सफाई अभियान चलाया
– पालिका के 15 अंचल कार्यालयों की सीमा के भीतर शहर के विभिन्न हिस्सों में 150 से अधिक स्थानों पर यह सफाई अभियान
– प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के साथ-साथ पर्यटन स्थल, सार्वजनिक पार्क, प्रमुख चौराहों सहित
– विभिन्न गैर सरकारी संगठनों और संगठनों के साथ कॉलेज के छात्रों और आम नागरिकों की भागीदारी