पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद राजीव सातव कोरोना की जंग लड रहे है? उनकी हालत नाजुक है और पुणे के जहांगीर अस्पताल में भर्ती है। उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार तबियत स्थिर है। ऐसी जानकारी राज्यमंत्री विश्वजीत कदम ने दी।
डॉक्टरों ने बताया कि सातव को रेमडेसिवीर का इंजेक्शन दिया गया है। एचआरसीटी स्कोआर 7 है। 19 अप्रैल को राजीव सातव को कोरोना संकमित होने का पता चला। 22 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। पुणे के जहांगीर हॉीस्पटल में 25 अप्रैल से आयसीयू में उपचार ले रहे है। 28 अप्रैल से उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी इच्छाशाक्ति स्ट्रांग है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी,राहुल गांधी,मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हालचाल पूछा।
महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के डॉक्टर शशांक जोशी,राहुल पंडित ने विशेष रुप से सातव के उपचार पर निगरानी रख रहे है।