पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र की जनता के लिए बुरी खबर है। पुणे,पिंपरी चिंचवड समेत महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दी है। पिछले एक हफ्ते से नए मरीजों की संख्या में रफ्तार देखने को मिल रहा है। इसकी रफ्तार 200% के तेज गति से लोगों को दबोचने का काम कर रहा है। अब महाराष्ट्र की जनता को सावधान रहने की जरुरत है। वर्ना सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाली बात साबित होने में देर नहीं लगेगी।
गुरुवार को राज्य में 5427 न मरीज मिले। 4 दिसंबर के बाद यह पहली बार हुआ जो एक ही दिन में 5 हजार से ज्यादा मरीज पाए गए। राज्य में अब तक 20 लाख 81 हजार 520 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके है। इसमें से 19 लाख 87 हजार 804 ठीक हुए जबकि 51 हजार 669 मरीजों की मौत हो चुकी है। 40 हजार 858 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
अपरावती,अकोला,यवतमाल में हर दिन रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। यहां स्कूल कॉलेज 28 फरवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है। रेस्टारंट,समारोह स्थल पर 50% लोगों को आने की अनुमति दी गई। अगर किसी इमारत,बिल्डिंग में 5 से ज्यादा केस पाए जाएंगे तो उसे सील करने का आदेश दिया गया है। होम क्वारंटाइन मरीजों के हाथ में स्टाम्प लगाया जाएगा। लोकल ट्रेनों में बिना मास्क यात्रा करने वालों पर 300 मार्शल पैनी नजर गडाए रहेंगे।
पिंपरी चिंचवड में दिसंबर-जनवरी महिने में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के आसपास हर दिन थी अब इसमें वृद्धि होकर 180 हो गई है। हलांकि मृतकों संख्या नियंत्रण में है। एक या दो लोगों की मृत्यू के आंकडे है। पुणे शहर में आज 465 नए संक्रमित रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है और छह रोगियों की मृत्यु हो गई है। शहर में कोरोनरों की कुल संख्या अब तक 1 लाख 96 हजार 389 पहुंच गई है। अब तक 4 हजार 812 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीच,184 लोगों को आज छुट्टी दे दी गई क्योंकि उनकी रिपोर्ट नकारात्मक थी। अब तक 1 लाख 89 हजार 421 लोग कोरोना मुक्त हो गए हैं।