पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) बिना मास्क,बिना सामाजिक दूरी,बिना कारण के घूमते हुए सार्वजनिक ठिकानों पर अगर पकडे जाओगे तो आपको पुलिस पकडेगी और कोरोना टेस्ट कराएगी। पॉजिटिव आने पर शिक्का मारकर 14 दिनों के लिए सख्ती के क्वारंटाइन कर देगी। इसलिए पिंपरी चिंचवड के लापरवाह लोग अब सावधान हो जाओ। वर्ना बिना कारण 14 दिन तक अपने ही घरों में कैद हो जाओगे। आपकी एक लापरवाही के कारण दोस्त,यार,घर परिवार,आस पडोस के लोग भी कोरोना के डेंजर झोन में आ सकते है। इसलिए जिम्मेदार बनो। ऐसी सलाह पिंपरी चिंचवड शहर की पुलिस ने दी है।
दोपोडी मार्केट में आज करीबन 125 विकेताओं को पुलिस की ओर से मास्क,सेनेटाइजर वितरण किया गया। भोसरी हॉस्पिटल और पुलिस के संयुक्त सहयोग से दापोडी के विके्रताओं को मुफ्त में वितरण कार्यक्रम हुआ। दापोडी पुलिस चौकी में ऑटिजेन टेस्ट भी कराया गया। टेस्ट के दौरान 8 लोग पॉजिटिव पाए गए। जिनको कोई कोरोना लक्षण नहीं उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया। पुलिस ने जनजागृति अभियान शुरु की है। सहायक पुलिस आयुक्त डॉ.सागर कवडे ने कहा कि कोरोना का प्रसार तेजी के साथ फैल रहा है।
हॉस्पिटलों में बेड,ऑक्सीजन,वेंटिलेटर की भारी कमतरता है। बेहतर होगा कि लोग खुद को बचाए और दूसरों की जान बचाएं।
बिना कारण घूमते पकडे जाने पर पुलिस कोरोना टेस्ट के अलावा कार्रवाई अभियान भी छेड रखी है। शहर से कोरोना को सीमा पार करने के लिए नागरिक सभी कोरोना नियमों का पालन करें। ऐसी अपील डॉ. सागर कवडे ने नागरिकों से की है।