पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा के भोसरी अस्पताल के एक डॉक्टर ने कोरोना वैक्सीन टीका लगाने के 38 दिनों बाद पॉजिटिव पाया गया है। उसे इलाज के लिए पिंपरी चिंचवड़ के यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना के मरीजों के सीधे संपर्क वाले सभी डॉक्टरों,नर्सों,अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को योद्धाओं के रूप में टीका लगाया जा रहा है। इस टीकाकरण की प्रक्रिया में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को पिछले कई दिनों में टीका लगाने का सिलसिला जारी है। उनके अनुसार शहर में अब तक 19 हजार 086 कोविड योद्धा कार्यकर्ताओं को टीका लगाया गया है।
इस बीच पालिका के सभी अस्पतालों के डॉक्टर और कर्मचारी कोविड के पॉजिटिव रोगियों के सीधे संपर्क में आ गए हैं और उनमें से कुछ को टीका लगने के बाद पॉजिटिव मिल रहे है। भोसरी अस्पताल के एक डॉक्टर को शरीर में दर्द,सर्दी और खांसी का पता चला। चेकअप के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हडकंप मच गया है।
डॉ.पवन सालवे ने कहा कि क्या यह डॉक्टर टीकाकरण से पहले गाँव से बाहर गए हैं? क्या उन्होंने लौटने के बाद अपने लक्षण दिखाए हैं? इसके बारे में हमें जानकारी हासिल करेंगे। क्या टीका लगने के बाद उन्होंने दूसरी खुराक ली है? एक जांच चल रही है। हालांकि टीकाकरण के 38 दिनों बाद उन्हें लक्षणों का अनुभव होना शुरू हो गया। परीक्षण के बाद यह सकारात्मक पाया गया। उन्हें तत्काल अलग-थलग करके वाईसीएम में इलाज किया जा रहा है। डॉ. पवन सालवे इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और जांच करने का भरोसा दिया कि आखिर टीका के बाद डॉक्टर पॉजिटिव कैसे हुआ। कहां चूक हुई?