पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) राजस्थान से पुणे में अफीम की तस्करी करने आया एक शक्स को पुणे पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 17 किलो 200 ग्राम अफीम भारती विद्यापीठ परिवहन विभाग के पुलिस ने जब्त की। आरोपी का नाम महिपाल गणपत विष्णोई उम्र 30 नि.साई हाईट्स,हरपले फुरसुंगी,मूल गांव राजस्थान है।
बताया जाता है कि यह आरोपी एक आलीशान कार में सवार होकर अफीम की तस्करी किया करता था। अफीम की खेती उत्तर भारत के कुछ राज्यों में केंद्र सरकार के नारकोटिक्स कंट्रोल विभाग की अनुमति से की जाती है। विष्णोई राजस्थान से अफीम होंडा सिटी कार में कात्रज की ओर आया था। ट्रॉफिक पुलिस नाईक वणवे और मांढरे कात्रज चौक पर डियुटी कर रहे थे। तलाशी के दौरान संदेह हुआ और कार को बाजू में लेकर जांच की तो डिक्की में एक बोरे में अफीम की खेप बरामद हुई।
वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक जगन्नाथ कलसकर,अपराध साखा के पुलिस निरिक्षक अर्जुन बोत्रे,सहायक पुलिस निरिक्षक अजुर्नन गायकवाड,रविंद्र भोसले,संतोष भापकर घटनास्थल पर पहुंचे।अफीम किससे लाकर किसको बेचा जाने वाला था इस बारे में जांच पडताल की जा रही है। भारती विद्यापीठ पुलिस में अपराध दर्ज किया गया।