Mumbai मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) मुंबई बॉलिवुड के लिए आज दुख भरी खबर जैसे ही पसरी पूरा फिल्म सिटी दहल उठा। जाने माने कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला का आज दिल का दौरा पडने से दुख निधन हो गया। मात्र 40 साल की उम्र में दुनिया छोडकर चले गए। दौरा पडने पर उनको कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। बताया जा रहा है कि उनके शव का पोस्टमार्टम वहीं किया जाएगा।
सिद्धार्थ शुक्ला सुप्रसिद्ध टीवी सीरियल बिग बॉस 13 के विनर रह चुके है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात सोने से पहले दवाई खाई थी। दवाई के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सुबह सिद्धार्थ शुक्ला सोकर नहीं उठे तो घर के लोगों ने कूपर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर मृत घोषित किया।
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री को शॉक लगा है। वह हाल ही शहनाज गिल के साथ बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आए थे। सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2008 में टीवी शो मबाबुल का आंगन छूटे नाफ से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंनें मजाने पहचाने से अजनबी, सीआईडी, बालिका वधू और लव यू जिंदगी जैसे टीवी शोज और कई रियलिटी शोज में नजर आए। परिवार में माँ और बहनें हैं। अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 2008 में बाबूल का आंगन छूटे ना से किया। 2014 में हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां ने उनको फिल्म इंडस्ट्रिज में पहचान दिलाई।