पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) भारत-पाकिस्तान का युद्ध 1971 में लडा गया था। इस युद्ध में इन्फैंट्री डिवीजन का नेतृत्व करके भारत को जीत दिलाने वाले नायक योद्धा का पुणे में 97 वर्ष की उम्र में दुखद निधन हो गया। निधन की खबर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बतायी। नायक बसंतर की लडाई के दौरान 54 वीं इन्फैंट्री डिवीजन का नेतृत्व ले.जनरल डब्ल्यू ए जी पिंटो ने किया था।
भारत-पाकिस्तान का भीषण युद्ध 14 दिनों तक चला। पिंटो ने अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया। 196 पदक भी प्राप्त किए। साथ ही दो परमवीर चक्र और 9 महावीर चक्र से सम्मानित हुए है। पुणे में दक्षिण कमान के प्रमुख ले.जनरल जे एस जैन समेत अनेकों अधिकारियों ने ऐसे परमवीर योद्धा को नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
1971 की लडाई जम्मू कश्मीर के बसंतर नदी तट पर हुई थी। पाकिस्तानी सेना के टैंकों की बमबारी के बीच पिंटो ने बहादुरी का जलवा दिखाया और पाकिस्तानी फौजियों के दांत खट्टे कर दिए था और भारत का तिरंगा लहराया था। इस लडाई को टैंक लडाई के रुप में आज भी याद किया जाता है।